आमतौर पर जब किसी फिल्म की शूटिंग पूरी होती है, तो उनकी स्टारकास्ट केक काटकर जश्न मनाती है। मगर रणवीर सिंह की थ्योरी शायद इससे थोड़ी अलग है। तभी तो वह बीच फ्लाइट में ठुमके लगाने लगे। यहीं नहीं, उनके साथ क्रू के कई सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।