फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की 'संजू' की रफ्तार बॉलीवुड पर पड़ी सबसे भारी, 14वें दिन के कलेक्शन ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Fri, 13 Jul 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते के आखिर तक पकड़ थोड़ी कमजोर पड़ गई है। हालांकि यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के कुछ कदम ही दूर है। इस फिल्म के कलेक्शन में पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते गिरावट ज्यादा दर्ज की गई लेकिन फिर भी यह फिल्म कमाई के मामले में आगे रही। ऐसे में 14वें दिन का कलेक्शन थोड़ा हैरान करने वाला जरूर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sanju
रणबीर कपूर के साथ-साथ उनके फैंस भी उस वक्त का इंतजार कर रहे हैं कि जब 'संजू' फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। फिल्म की थोड़ी धीमी पड़ी रफ्तार को देखकर इतना तो तय है कि 'संजू' शुक्रवार को 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह रणबीर की पहली इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की 'संजू' ने 14वें दिन की कमाई के बाद 295 करोड़ कमा लिए हैं। 'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़, रविवार को 28.05, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़ बुधवार को 6.90 करोड़, गुरुवार को 5.75 करोड़ रहा। यानी कि 'संजू' का अब तक का कलेक्शन मिलाकर 295.15 करोड़ के करीब पहुंच गया है।



 

4 of 5
sanju
कुछ लोगों को कहना है कि 'संजू' में राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की इमेज बदलने की कोशिश की है। इस पर संजय दत्त ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। संजय का कहना है- 'कोई किसी की इमेज को बदलने के लिए अपने 25 करोड़ रुपए क्यों लगाए गा?' इसके साथ ही संजय दत्त ने कहा - 'फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है वह एकदम सही है सिवाय उस पत्रकार के जो किताब लिखती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
आपको बता दें, इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े उन विवादों को दर्शाया गया है जिसे लोग अक्सर बड़े परदे पर दिखाने में हिचकिचाते हैं। 'संजू' के लिए रणबीर ने न केवल अपने फिजीक बल्कि बोलने चालने के तरीके पर भी खास ध्यान दिया है। जिसकी वजह से फिल्म में कई बार आपको ऐसा लगेगा कि यह रणबीर नहीं बल्कि संजय दत्त ही हैं। रणबीर के अलावा संजय दत्त के दोस्त का किरदार निभा रहे विक्की कौशल की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें