फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल पर चढ़कर अक्षय-मौनी ने जमकर किया डांस, जॉन अब्राहम की फिल्म से टक्कर पर कह दी यह बात

Sat, 07 Jul 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Akshay Kumar
मुंबई में आयोजित फिल्म गोल्ड के स्पेशल इवेंट में फिल्म के गाने 'नैनो ने बांधी' को लॉन्च किया गया। इवेंट के दौरान अक्षय ने जम कर मस्ती की और टेबल पर चढ़कर को-स्टार मौनी के साथ जमकर डांस किया। मौनी रॉय ने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है-
विज्ञापन

2 of 7
Akshay Kumar
फिल्म गोल्ड की कहानी ओलंपिक में भारत के पहले स्वर्ण पदक जीतने की घटना से प्रेरित है। इवेंट के दौरान अक्षय ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिलेगा। फिल्म गोल्ड तपन दास नाम के एक शख्स की कहानी है जो पेशे से असिस्टेंट मैनेजर है मगर आजाद भारत के लिए हॉकी खेलने का सपना रखता है। इस किरदार को अक्षय कुमार ने निभाया है। वहीं मौनी रॉय तपन दास की पत्नी मोनोबिना दास के रोल में दिखेंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Gold
फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से होगी। जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उन्हें इस से क्लैश से कोई नाराजगी है तो एक्टर ने कहा कि दो फिल्में एक दिन आ सकती है और वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि जॉन और अक्षय फिल्म गरम मसाला में साथ काम कर चुके हैं। 

4 of 7
Gold
फिल्म गोल्ड से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ काम करने के अनुभव पर अक्षय कुमार ने कहा फिल्म एक्टर्स से ज्यादा मेहनती टीवी एक्टर्स होते हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने में अक्षय-मौनी की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया है।
विज्ञापन

5 of 7
Kunal Kapoor
गाना लॉन्च करने से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट से लोगों को मिलवाया था। फिल्म में कुनाल कपूर ने तपन दास की ड्रीम टीम के कोच सम्राट की भूमिका निभाई है। वहीं टीवी से फिल्मों में पहुंचे अमित साध ने हॉकी खिलाड़ी रघुबीर प्रताप सिंह का रोल किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
Vineet Singh
अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्काबाज' से लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर विनीत सिंह अब बॉक्सिंग के बाद हॉकी खेलते नजर आएंगे। फिल्म गोल्ड में उनके किरदार का नाम इम्तियाज है जो भारत की ओर से हॉकी खेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gold
फिल्म गोल्ड से एक्टर सनी कौशल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। वहीं, रितेस सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। इस इवेंट के दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार, सनी कौशल और फिल्म की निर्देशक रीमा कागती मौजूद थे। साथ ही फिल्म में नैनो ने बांधी गाना गाने वाले आर्को ने गाना स्टेज पर परफॉर्म भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें