फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:संजय दत्त की तरह दिखने के लिए रणबीर ने दिया था लुक टेस्ट, फेल हो जाते तो कभी ना बनती फिल्म

Sat, 07 Jul 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रणबीर कपूर
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है । रणबीर कपूर ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है । इस फिल्म को रणबीर की भी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म माना जा रहा है । फिल्म ने 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर ली है ।
विज्ञापन

2 of 8
रणबीर कपूर
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म के लिए रणबीर कपूर के लुक पर काफी मेहनत की है । अब मेकर्स ने रणबीर के लुक टेस्ट का एक वीडियो रिलीज किया है । इस वीडियो में विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर फिल्म की जर्नी के बारे में बता रहे हैं ।
विज्ञापन

3 of 8
रणबीर कपूर
फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त के 20 साल से 55 साल तक के लुक को मैच किया है । इसके लिए रणबीर ने कई महीनों तक मेहनत की है। वीडियो की शुरुआत में हिरानी बताते हैं कि जब हमने संजय दत्त की बायोपिक बनाने के बारे में सोचा तो सबसे पहला ख्याल यही आया कि संजय दत्त का रोल कौन करेगा ।

4 of 8
रणबीर कपूर
राजू ने फिल्म में रणबीर कपूर को कास्ट करने करने के बारे में सोचा । जब विधु विनोद चोपड़ा को ये बात पता चली तो वो थोड़े हैरान हुए । उन्होंने कहा- चॉकलेट इमेज वाले रणबीर कपूर तो कहीं से भी संजय दत्त से मैच नहीं करते। ना ही उनकी बॉडी संजय दत्त की तरह है । 

विज्ञापन

5 of 8
रणबीर कपूर
इसके बाद हिरानी ने रणबीर कपूर को मैसेज किया । फिर ये तय हुआ कि रणबीर को पहले संजय दत्त का लुक देकर देखा जाएगा । अगर लुक मैच कर जाता है तो ही ये फिल्म बनेगी । रणबीर कपूर को संजय दत्त के लुक्स के अलावा बॉडी लैंग्वेज भी मैच करनी थी । 
विज्ञापन

6 of 8
संजू
हिरानी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले संजय दत्त के 55 साल का लुक टेस्ट किया । हमने प्रो-एस्थेटिक मेकअप से रणबीर के चेहरे को एजिंग लुक देने की कोशिश की। रणबीर कपूर बताते हैं एक लुक देने में करीब 6-7 घंटे लगते थे और 30 सेकेंड में रिजेक्ट कर दिया जाता था । करीब 6-7 लुक रिजेक्ट करने के बाद पर्फेक्ट लुक मिला ।

विज्ञापन

7 of 8
फिल्म- संजू
इसके बाद हिरानी कहते हैं जब 55 साल वाला लुक मैच किया तो लगा अब तो सारे लुक मैच ही हो जाएंगे । हिरानी कहते हैं जब रणबीर सामने आए तो एक पल के लिए मुझे लगा जैसे संजय दत्त आ गए हैं । वहीं विधु कहते हैं कि रणबीर के बिना ये फिल्म पॉसिबल ही नहीं थी ।
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म संजू - फोटो : mid day
रणबीर ने अपने लुक को लेकर कहा, 'मैंने 13-14 फिल्में की हैं । इस फिल्म के लिए मुझे अपनी बॉडी चेंज करनी थी । मैंने इसे एक चैलेंज की तरह लिया । मैंने संजय दत्त की तरह बॉडी बनाई जो सबसे मुश्किल था । इसके लिए मैंने काफी वेट भी गेन किया ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें