फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक-टाइगर के 'वॉर' से बॉलीवुड हो जाएगा मालामाल, पहले दिन बंपर कमाई का अनुमान

Wed, 02 Oct 2019 02:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यशराज बैनर की फिल्म 'वॉर' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म आज रिलीज हो गई है। बड़े पर्दे पर पहली बार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच 'वॉर' देखने को मिल रही है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच जिस तरह का क्रेज है माना जा रहा है फिल्म ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वॉर के कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि 'ऋतिक और टाइगर की अपनी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में जब दोनों साथ आ रहे हैं तो बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।'
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गिरीश जौहर ने आगे कहा कि 'फिल्म के एडवांस टिकटों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। 2 अक्टूबर को छुट्टी का भी दिन है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 45 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। पहले दिन के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद आने वाले दिनों में इसे और भी फायदा मिलेगा।'

4 of 5
War Song Ghungroo - फोटो : Social Media
फिल्म 'वॉर' में गुरु और चेले बने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की दुश्मनी पर्दे से निकलकर असल जिंदगी में भी असर दिखाने वाली है। मेकर्स का दावा है कि आज से पहले किसी भी हिंदी फिल्म में इस तरह का एक्शन देखने को नहीं मिला है। फिल्म के प्रमोशन में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। खास बात ये रही कि स्टोरी को देखते हुए रिली से पहले टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन कहीं भी अब एक साथ नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म वॉर का एक सीन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मेकर्स का दावा है कि आज से पहले किसी भी हिंदी फिल्म में इस तरह का एक्शन देखने को नहीं मिला है। दुनिया के सात देशों के 15 शहरों में फिल्माई गई इस फिल्म का असल आकर्षण एक्शन सीन्स ही हैं। फिल्म 'वॉर' के निर्माण से जुड़े सूत्रों के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'वॉर' को दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने का सपना देखा। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। फिल्म के संवाद भी काफी चुटीले हैं।

वॉर में ऋतिक की हीरोइन से जानिए, फिल्म इंडस्ट्री में कैसे हुई एंट्री? अब शमशेरा में आएंगी नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें