फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WAR की धाकड़ कमाई जारी तो सोशल मीडिया पर अमिताभ ने किया पत्नी जया से मजाक, पढ़ें पांच खबरें

Thu, 17 Oct 2019 05:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan, jaya Bachchan and war - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही 'वॉर' 
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई कर ली हैं कि यह फिल्म साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म 'वॉर' ने कुल 280.60 करोड़ रुपये ये ज्यादा की कमाई की है जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू संस्करण का कलेक्शन शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 5
prince narula - फोटो : file photo
वायरल हो रहा है प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी का ये फनी वीडियो
छोटे पर्दे के कलाकार प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर पत्नी युविका चौधरी के साथ वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इस बार प्रिंस ने युविका के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस प्रिंस अपनी पत्नी के मेकअप के सामान को बैग में रख रहे थे, तभी उन्होंने दो विकल्प मिलते हैं। प्रिंस नरूला ने इस दौरान ऐसे विकल्प को चुन लिया कि उनकी पत्नी युविका चौधरी गुस्सा हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस कॉमेडी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही प्रिंस के फैंस इस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt - फोटो : Twitter
संजय दत्त ने आदित्य ठाकरे को बताया छोटा भाई
जल्द ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हार साल की तरह इस चुनाव भी नेताओं के अलावा फिल्मी सितारे भी अपनी पसंदीदा पार्टी और प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में शिवसेना की ओर से वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे रहे है। आदित्य को उनकी पार्टी के अलावा कई बॉलीवुड सितारों का भी समर्थन मिल रहा है। संजय दत्त, डीनो मोरिया और सुनील शेट्टी सहित कई सितारों सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किए और आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान संजय दत्त ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'आदित्य मेरा छोटा भाई है, वह बाला साहेब ठाकरे के वंश से हैं, जिन्होंने मेरा और मेरे परिवार का बहुत सहयोग किया। बाला साहेब मेरे पिता के समान थे। मैं यह कभी नहीं भूल सकता. उद्धव भाई भी उन्हीं की तरह हैं। मैं आदित्य को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे भरोसा है कि वह बड़ी जीत हासिल करेंगे. हमारे देश को ऐसे युवा और ऊर्जावान नेताओं की जरूरत है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।' 
 

 

4 of 5
karan singh grover - फोटो : social media
करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के कसौटी जिंदगी की 2 को कहा अलविदा
टीवी और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 को छोड़ दिया है। उन्होंने इस सीरियल के छोड़ने की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो के आखिरी दिन विदाई समारोह की तस्वीर साझा करते हुए की। इस तस्वीर को साझा करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने अपने सभी सह कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है। गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर के जाने के बाद अब कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज का किरदार दिखाई नहीं देगा। इस किरदार को खत्म करने का फैसला एकता कपूर और करण सिंह ने मिलकर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने जया बच्चन की तस्वीर साझा कर बनाया मजाक
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इस बार उन्होंने पत्नी जया बच्चन की ब्लैक एंड तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने जया बच्चन की तस्वीर पर लिखा-  'द बेटर हाफ, वैसे यह बात सही है, क्योंकि दूसरे हाफ अप्रासंगिक है और इसलिए वह नजर भी नहीं आ रहा है।' बिग बी के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जया बच्चन और उनके तस्वीर के कैप्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें