jiah khan
दरअसल साल 2013 में जिया खान अपने घर में मृत पायी गईं थीं। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए भड़काने का आरोप लगा था जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। सूरज ने बचाया कि मैं पिछले कई सालों से नीजि जिंदगी में संघर्ष कर रहा हूं। मैं इतने सालों से चुप था। क्योंकि मुझे कोर्ट पर विश्वास था, मुझे अब भी विश्वास है लेकिन यहां पर बहुत समय लगता है और मेरे पास उतना समय नहीं है। मैं सालों से लगातार कोर्ट जा रहा हूं। मुझपर आरोप लगाकर ऐसे जुर्म के लिए जिम्मेदार बना दिया गया जो मैंने नहीं किया था। देश के इतिहास में सिर्फ मेरा ही एक ऐसा केस है जहां अभियुक्त ने खुद कोर्ट से कहा कि आप मेरा ट्रायल चलाओ।