फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर के एक्शन निर्देशक सी यंग ओह का सनसनीखेज खुलासा, शूटिंग के दौरान ऋतिक ने ऐसे जोखिम में डाल दी जान

Tue, 24 Sep 2019 07:02 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
War - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के टॉप एक्शन निर्देशकों में गिने जाने वाले दक्षिण कोरिया के सी यंग ओह ने एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन जैसी तमाम मेगा बजट फिल्मों में काम करने के बाद हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म वॉर का बीड़ा उठाया है। फिल्म वार में सी यंग ओह ने भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े एक्शन स्टंट डिजाइन किए हैं जिनमें ऋतिक रोशन का दांतों तले उंगली दबा लेने वाला प्लेन सीक्वेंस और टाइगर श्रॉफ का भारतीय सिनेमा का सबसे लंबा वन शॉट एंट्री सीक्वेंस शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 4
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ओह ने खुलासा किया है कि फिल्म वार के लिए ऋतिक ने कई बार अपनी जान जोखिम में  डाल दी थी। वह कहते हैं, “दर्शकों को एक हैरतअंगेज अनुभव दिखाने के लिए ऋतिक ने फिल्म के एक रोमांचक सीन में अपनी सुरक्षा को दांव पर लगा दिया था। ऋतिक ने फिल्म में जिस तरत निडरता और पूरे आत्मविश्वास से स्टंट सीन किए उसके लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं। ऋतिक जिस तरह से एक्शन सीन पूरा करने के बाद मुस्कुराते हैं, मैं उसे बहुत मिस करूंगा।" 
विज्ञापन

3 of 4
war - फोटो : social media
वही भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा वन-शॉट एक्शन सीन करने वाले टाइगर श्रॉफ से भी ओह काफी प्रभावित दिखते हैं। वह कहते हैं, “किसी सिंगल शॉट में कोई सीक्वेंस बनाने के लिए हमें टीम के हर सदस्य के पूरे ध्यान की आवश्यकता होती है। ऐसे मौकों पर अभिनेता की प्रतिभा और एक्शन दृश्यों के लिए उसकी तैयारी पहली जरूरत बन जाती है। टाइगर बड़ी सहजता से एक्शन करते हैं। उनका ऐसा कोई मूवमेंट नहीं था जिसमें उन्होंने मुझे हैरत में न डाला हो। टाइगर भारत में एक्शन फिल्मों का भविष्य हैं।“
विज्ञापन

4 of 4
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
 सी यंग ओह के लिए वार उनके कैरियर में अब तक की सबसे कठिन फिल्म सबित हुई है! वे कहते हैं, “मुझे याद है कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं काफी परेशान हो उठा था। मेरे दिमाग में बार-बार यही खयाल आ रहा था, सिद्धार्थ इसे करने की प्लानिंग कैसे कर रहे हैं? मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में बिताए इतने वर्षों के दौरान मैंने किसी एक ही फिल्म के लिए इतने सारे कॉन्सेप्ट वीडियो शूट नहीं किए!"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें