फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: जूनियर एनटीआर के साथ डिनर पर पहुंचे ऋतिक-सबा, आलिया का हाथ थामे रणबीर भी आए नजर, करण जौहर भी हुए शामिल

Mon, 29 Apr 2024 08:49 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इस दौरान क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए, जिसे सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंस का कहना है कि रणबीर रामायण के श्रीराम लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, करण जौहर, जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। अभिनेता इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आए हुए हैं। ऐसे में वे हाल ही में ऋतिक रोशन और अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मुंबई में डिनर के लिए पहुंचे। एनटीआर इस दौरान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और करण जौहर भी इस दौरान इनके साथ में दिखाई दिए। सोशल मीडिया इस दौरान की तस्वीरें छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इस दौरान क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए, जिसे सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंस का कहना है कि रणबीर रामायण के श्रीराम लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे थे। रणबीर डिनर पर आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। इस दौरान वह आलिया का हाथ थामे दिखाई दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दौरान परफेक्ट कपल की तरह दिखाई दिए। पैजराजी ने दोनों की खूब तस्वीरें खींची, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया इस दौरान सफेद रंग की फ्लोरल वन शोल्डर ऑफ गाउन में दिखाई दीं। इस दौरान अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 

4 of 5
जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर भी इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। साउथ सुपरस्टार ने धमाकेदार एंट्री मारी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी भी डिनर के लिए पहुंची थीं। हालांकि उन्होंने पैपराजी के सामने कोई तस्वीरें नहीं करवाईं। वह ऑफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन और सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में बांद्रा के रेस्तरां में डिनर के लिए ऋतिक रोशन भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। ऋतिक रोशन इस दौरान कैजुअल लुक में दिखाई दिए। अभिनेता ने भी पैपराजी के सामने तस्वीरें नहीं क्लीक करवाईं। वहीं करण जौहर भी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें