फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari Interview: लीला सैमसन से मैंने सीखा भरत नाट्यम, घुट्टी में मिला शास्त्रीय नृत्य और संगीत

विज्ञापन
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी के नाम का मध्य राव उनकी मां विद्या राव से लिया गया है और उनका कुलनाम हैदरी है उनके पिता एहसान हैदरी की विरासत का। हैदरी परिवार हैदराबाद की निजाम रियासत का वफादार रहा और उनसे चार पीढ़ी पहले के अकबर हैदरी हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। बचपन में ही अपने मां के साथ दिल्ली आ गईं अदिति ने ‘दिल्ली 6’, ‘रॉकस्टार’, ‘वजीर’, ‘फितूर’ और ‘दास देव’ जैसी तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी असल धमक हिंदी सिनेमा में बनी बीते साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘जुबली’ से। ‘अमर उजाला टॉप 10 ओटीटी स्टार्स 2023’ की लिस्ट में नंबर वन रहीं अदिति से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की खास बातचीत।
विज्ञापन

2 of 9
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जुबली’ की अदाकारा अब ‘हीरामंडी’ की फनकारा बन गई है! गाने भी वह गा रही है। कंपनियां उसका विनाइल रिकॉर्ड निकालने को बेताब हैं। कहानियां दोनों अतीत की हैं, कितना चुनौती भरा रहा इन दो पीरियड कहानियों में काम करना?

उसी में तो मजा है। दोनों पीरियड फिल्म जैसी कहानियां हैं लेकिन दोनों का कालखंड अलग है और दोनों की कहानियां बिल्कुल अलग हैं। मुझे ये अनुभव बिल्कुल सपनों में घूमने वाले चित्रों (सरियल) जैसा लगा। आप तो जानते ही हैं कि ‘जुबली’ के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने सिनेमा संजय लीला भंसाली की शागिर्दी में सीखा है। वह संजय सर के सहायक रहे हैं।
 

और, ये रहे साल 2023 के ओटीटी के 13 दमकते सितारे, अदिति राव हैदरी बनीं स्टार नंबर वन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 9
अदिति राव हैदरी-जुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, ‘हीरामंडी’ की शूटिंग आपने ठीक ‘जुबली’ के बाद शुरू कर दी?

हां, मैं सीधा ‘जुबली’ के बाद ‘हीरामंडी’ के सेट पर आई। हालांकि, मैंने संजय सर के साथ पहले काम (फिल्म ‘पद्मावत’ में मेहरुन्निसा का किरदार) किया है, लेकिन उनके सेट पर हर दिन एक अलग ही तिलिस्माई दिन होता है। मेरे हिसाब से उन्होंने ‘हीरामंडी’ में मेरा बिब्बो जान का जो किरदार लिखा है। वह अपने आप में बहुत बेहतरीन है।

Rajan Shahi: प्रोड्यूसर राजन शाही का खुलासा, बोले- हिना खान ने किया था शिवांगी जोशी के साथ काम करने से इनकार

4 of 9
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ बताना चाहेंगी अपने किरदार के बारे में?

अभी जब आप मनीषा (कोइराला) मैम से बात कर रहे थे फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ के बारे में तो मैं सोच रही थी कि अरे, ये जो बागी का नैरेटिव है, ये तो वहीं से शुरू हुआ लगता है। लेकिन, ये बिल्कुल अलग है। क्योंकि, उनका विचार इतना अलग है। बिब्बो जान का किरदार नाचने, गाने वाली तवायफ का है और इसे करने में मुझे बेहद आनंद इसलिए भी आया कि मैं संगीत और नृत्य के माहौल में ही बड़ी हुई हैं।

Welcome to The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' में आफताब की हुई एंट्री, खास तस्वीर साझा कर अभिनेता ने दी जानकारी
 
विज्ञापन

5 of 9
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अच्छा?

जी हां, मैं अगर अपने बचपन की बात करूं तो मैं अपने चारों तरफ तमाम तरह के कलाकारों और फनकारों को पाती हूं। मेरी मां (विद्या राव) ने हिंदुस्तानी म्यूजिक सीखा। वह आज भी ठुमरी दादरा गाती हैं। नैना देवी की शागिर्द रही हैं। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन से मिले अनुदान पर तवायफों पर शोध किया हैं। बचपन में मैंने महाराजजी को गाते हुए देखा और महसूस किया है। और, भी तमाम शास्त्रीय संगीतकारों से मेरा ताल्लुक रहा है।

Aamir khan: आमिर खान ने किया कपिल शर्मा के शो में खुलासा, आखिर कैसे मिला उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का टैग
विज्ञापन

6 of 9
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शास्त्रीय नृत्य तो आपने भी सीखा है?

जी हां, मेरी गुरु लीला सैमसन थीं। मैं शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय नृत्य के माहौल में पली बढ़ी हूं। और, संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म या सीरीज के सेट पर जाना यूं लगता है कि वही माहौल फिर से लौट आया है। यूं लगता है कि वे सारे लोग एक साथ एक फिल्म में मिल रहे हैं।

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान से मांगी माफी, वजह जान रह जाएंगे दंग
विज्ञापन

7 of 9
अदिति राव हैदरी-हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तक जो भी मैंने ‘हीरामंडी’ के एपिसोड्स में देखा है, उसमें मुझे आप पर फिल्माया गया आखिरी मुजरा ‘फुलगेंदवा ना मारो’ बेहतरीन लगा..

यह बहुत अविश्वसनीय अनुभव रहा। उसकी भी एक अलग कहानी है। ‘हीरामंडी’ की शूटिंग हमने मेरे मुजरे से ही शुरू की थी। वह शूटिंग का पहला दिन था। ये वाला मुजरा पहले एपिसोड में आता है। संजय सर ‘हीरामंडी’ में तवायफों के किरदार कर रहीं हर अभिनेत्री के लिए चुन-चुन के अलग-अलग गाने तैयार किए हैं। तो ये हम सबके लिए एक ऐसा अनुभव रहा है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है।

Kalki 2898 AD: ड्यून की जैंडाया से मिलता है कल्कि 2898 एडी में दीपिका का लुक, सोशल मीडिया पर हो रही तुलना

8 of 9
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बतौर निर्देशक संजय लीला भंसाली के बारे में आपका क्या मानना है?

संजय सर एक गुरु शिष्य परंपरा के तहत काम करते हैं। देखा जाए तो वह बहुत सारे महान लोगों का एक तरह से मिश्रित अवतार हैं। उनके निर्देशन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कैमरे क सामने एक कलाकार को खिलने का पूरा मौका देते हैं। हर कलाकार की एक छवि उन्होंने अपने मन में बना रखी होती हैं, और जो उनके सपने होते हैं, इन किरदारो के लिए वे भी आश्चर्यचकित कर जाते हैं। किरदारों की भावनाओं को लेकर उनकी समझ इतनी विशाल है कि उनके सेट पर होना ही मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था।

9 of 9
सिद्धार्थ-अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक और बात जो मुझे ये सीरीज देखते समय नजर आई, वह थी आपके चेहरे पर दिखने वाली एक अनोखी चमक। इतना तो कोई युवती सिर्फ प्रेम में ही दमकती है। क्या ये सिद्धार्थ से मोहब्बत का सुरुर माना जाए?

अरे, वह तो संजय सर का आशीर्वाद था मुझ पर। यही मैं कह सकती हूं आपके सवाल के जवाब में। या, मुझे पता नहीं..। लेकिन, थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू!
विज्ञापन
Next