फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सालों में दूसरी दफा ईद पर नहीं रिलीज होगी 'भाईजान' की फिल्म, 2013 में इस एक्टर के लिए दिखाई दरियादिली

Thu, 16 Apr 2020 10:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Salman Khan - फोटो : twitter
लॉकडाउन 2.0 की घोषणा के बाद से यह साफ हो गया है कि इस बार ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज नहीं होगी। 'राधे द मोस्ट वॉन्टेड भाई' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अभी बाकी है। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने के बाद भी फिल्म को पूरी तरह से तैयार करने में सलमान खान हड़बड़ी नहीं दिखाएंगे। ऐसी सूरत में करीब चार महीनों का वक्त लग सकता है। वहीं हालात सामान्य होने पर किस तरह से सभी फिल्मों की रिलीज डेट तय की जाएगी इस पर भी एक सावालिया निशान है। सलमान खान के ईद से कनेक्शन की बात करें तो जगजाहिर है कि 'दबंग खान' को इस त्योहार पर गजब की प्रतिक्रिया प्राप्त होती है इस वजह से वह इस बार अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' से क्लैश के लिए भी तैयार थें। आंकड़ों पर ध्यान दें तो साल 2009 से अब तक 12 सालों की ईद में सिर्फ एक दफा ही ऐसा हुआ है जब सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। यह साल 2013 था जब सलमान खान ने रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दरियादिली का परिचय दिया था। चलिए नजर डालते हैं 12 सालों के ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों पर-
विज्ञापन

2 of 11
wanted - फोटो : instagram
ईद 2009
इस साल सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' रिलीज हुई थी। यह वह समय था जब सलमान खान का करियर कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था। इन हालातों में प्रभु देवा के निर्देशन में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयशा टाकिया, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था। 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये का व्यापार किया था। फिल्म में सलमान अंडर कवर कॉप की भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 11
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
ईद 2010
सलमान खान इस साल ईद के मौके पर भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग' के साथ आए। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अनुभव कश्यप ने किया था। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, अरबाज खान, विनोद खन्ना और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में लोगों को सलमान खान का चुलबुल पांडे का अवतार खूब पसंद आया। फिल्म ने करीबन 213 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।

4 of 11
Bodyguard - फोटो : file photo
ईद 2011
ईद 2011 में अपनी फिल्म 'बॉडीगॉर्ड' के साथ ही सलमान खान ने ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के सुपरहिट होने की हैट्रिक पूरी की। फिल्म में करीना कपूर भी अहम किरदार में दिखीं। इस फिल्म में सलमान खान के एक्शन को उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया। यह एक साउथ इंडियन फिल्म की हिंदी रीमेक थी जिसने करीब 250 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। फिल्म का निर्देशन सिद्दीक-लाल ने किया था। वहीं संगीत हिमेश रेशमिया, संदीप शिरोदकर और प्रीतम चक्रबोर्ती ने दिया।
विज्ञापन

5 of 11
ek tha tiger - फोटो : file photo
ईद 2012
इस साल सलमान खान की एक और मशहूर फ्रेंचाइजी की फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया। फिल्म में सलमान, रॉ के एजेंट के तौर पर नजर आते हैं जो दुनिया भर में सीक्रेट मिशन को अंजाम देते हैं। वहीं उनके साथ फिल्म में कैटरीना कैफ दिखी हैं। जानकारी के अनुसार 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई।
विज्ञापन

6 of 11
kick - फोटो : file photo
ईद 2014
साल 2013 के ईद को छोड़ने के बाद सलमान खान साल 2014 में साजिद नाडिया़डवाला की फिल्म 'किक' में दिखे। इस फिल्म ने कमाई के पिछले रिकॉर्ड धवस्त करते हुए कुल 402 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीस मुख्य रोल में तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

7 of 11
Bajrangi Bhaijaan
ईद 2015
'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी एक साथ नजर आई। यह फिल्म भारत पाकिस्तान के रिश्ते कि इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सलमान खान ने भोले भाले पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी का चौंका दिया था। फिल्म ने 500-600 नहीं बल्कि 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर डाला था। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

8 of 11
sultan - फोटो : file photo
ईद 2016
साल 2016 की ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने दस्तक दी। इस फिल्म ने अपनी सफलता के साथ ही सलमान खान को हिंदी सिनेमा के 'सुल्तान' की उपाधि भी दे दी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में सलमान के साथ ही अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में हैं। दोनों ने फिल्म में रेसलर की भूमिका अदा की है। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 623 करोड़ रुपये  का व्यापार किया था। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की गई।

9 of 11
tubelight - फोटो : file photo
ईद 2017
इस साल की ईद सलमान खान के लिए कुछ खास नहीं रही। इस ईद के मौके पर सलमान खान फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ वापस आए। लेकिन इस फिल्म की लाइट बॉक्स ऑफिस पर कुछ फीकी साबित हुई। लगातार हिट फिल्में  दे रहे सलमान खान की रफ्तार पर इस फिल्म ने थोड़ा ब्रेक लगा दिया। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म थी जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था।

10 of 11
RACE 3 - फोटो : file photo
ईद 2018
यह साल सलमान खान के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल ईद के मौके पर सलमान  खान फिल्म 'रेस 3' में नजर आए। यह फिल्म साल की फ्लॉप फिल्मों में से एक रही जिसे दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

11 of 11
bharat film - फोटो : social media
ईद 2019
पिछले साल इस मौके पर सलमान खान ने फिल्म भारत से वापसी की। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म को जबरदस्त सफलता हासिल हुई। फिल्म में सलमान ने एक जवान युवक से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है। सलमान के अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखीं। फिल्म ने कुल 325 करोड़ रुपये  की कमाई की। 

लॉकडाउन इंटरव्यू: 'टॉयलेट साफ करने में भी आनंद है, कोरोना काल के बाद बदल जाएगी जिंदगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें