पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही वामिका गब्बी ने पंजाबी इंडस्ट्री को ऐसे समय छोड़कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख किया जब पंजाबी सिनेमा में उनके सितारे काफी बुलंद थे। लेकिन जब उन्हें विशाल भारद्वाज की सीरीज में काम करने का ऑफर मिला तो उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री छोड़कर विशाल भारद्वाज की सीरीज से जुड़कर हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाना चाहा। हालांकि, जिस सीरीज के लिए निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपनी सीरीज के लिए वामिका गब्बी का चयन किया था वह सीरीज शुरू नहीं हो पाई। फिलहाल वामिक गब्बी की 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में निभाए गए उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है और जल्द ही उनकी फिल्म ‘खुफिया’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।