फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन करवाने के खुलासे के बाद बोलीं वाजिद खान की पत्नी, 'शादी के 17 सालों में मैंने जो कुछ सहा...'

Mon, 30 Nov 2020 01:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
वाजिद खान और कमालरुख खान - फोटो : twitter@kamalrukhkhan
बीते रोज दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह 'इंटररिलीजन मैरिज' की वजह से उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए परेशान किया गया। कमालरुख ने लिखा- वाजिद के देहांत के बाद उनके परिवार वाले जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कह रहे हैं। अब एक बार फिर कमालरुख ने अपने दर्द का जिक्र किया है जो वह 17 साल से झेल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 8
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कमालरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। वह कहती हैं, जीवन ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
वाजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वह कहती हैं, 'मैं अपने बच्चों के लिए पिता और मां दोनों हूं और व्यावहारिक मामलों में हमेशा से रही हूं! मेरी बेटी 16 साल की है और मेरा बेटा नौ साल का है। मुझे उनकी शिक्षा और जीवनयापन के लिए भुगतान करना होगा। मैं हाइपोथैरेपिस्ट के रूप में काम करती हूं और हमारी कमाई का प्राथमिक स्रोत वाजिद का समर्थन रहा है।'

4 of 8
वाजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कमालरुख ने आगे कहा, 'मेरे बच्चों से अधिकार उन लोगों द्वारा छीना जा रहा है जिन्होंने पिछले 7-8 सालों से मेरे या मेरे बच्चों के साथ संपर्क भी नहीं किया। ऐसे में मुझे हर मोर्चे पर लड़ने की जरूरत है। इन सभी बातों का खुलासा मैंने न्याय की उम्मीद में किया है। मैंने अपनी शादी के 17 सालों में जो दर्द झेला है वैसा दर्द किसी भी महिला को नहीं झेलना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 8
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मातंरण के सवाल पर वह कहती हैं, वाजिद के परिवार ने हमेशा से कहा कि हमारे बच्चे नाजायज हैं क्योंकि हमारी शादी मुस्लिम कानून के अनुसार नहीं हुई थी। उनकी मां मेरी उपस्थिति में भी वाजिद को दोबारा शादी करने के लिए कहती थीं, जिसे वह करने के लिए सहमत नहीं थे। उनके परिवार का व्यवहार हमेशा से मेरे प्रति असम्मानजनक रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
बच्चों के साथ कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वाजिद खान की पत्नी कहती हैं, वह दूसरों का नजरिया समझने के लिए तैयार नहीं हुए। वह एक पति के रूप में मेरी तरफ से कभी खड़े नहीं रहे। उन लोगों की एक और डराने वाली रणनीति थी कि अगर मैं धर्म परिवर्तन नहीं करती तो वाजिद तलाक की अर्जी दाखिल करते। हलांकि हमने तलाक नहीं लिया क्योंकि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था।
विज्ञापन

7 of 8
प्रीति जिंटा, वाजिद खान - फोटो : फाइल
बता दें बीते दिनों वाजिद खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा। कमालरुख खान ने लिखा, 'मेरा नाम कमालरुख खान है और मैं दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी हूं। उनसे शादी करने से पहले मैं उनके साथ 10 साल के रिश्ते में थी। मैं पारसी और वह मुसलमान थे। हमने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। यही कारण है कि धर्मांतरण विरोधी बिल की बहस के बीच यह बहुत दिलचस्प है। मेरी परवरिश ऐसे पारसी परिवार में हुई है जहां सभी लोग पढ़े-लिखे और खुलकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कह सकते हैं।'
विज्ञापन

8 of 8
वाजिद खान - फोटो : Social Media
कमालरुख खान ने आगे लिखा, 'हालांकि, शादी के बाद यही स्वतंत्रता, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्य प्रणाली मेरे पति के परिवार के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई थी। उन्होंने पढ़ी-लिखी और आजाद महिला को स्वीकार नहीं किया और धर्मांतरण का दबाव बनाने लगे। मैं हर किसी धर्म का सम्मान करती हूं, लेकिन इस्लाम में परिवर्तित होने के मेरे प्रतिरोध ने मेरे और मेरे पति के बीच की दूरियों को काफी बढ़ा दिया था। यहां तक कि इतना मुश्किल हो गया था कि हमारे पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो गए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें