फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल के रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, पति के साथ यूं कर रहीं मस्ती

Mon, 30 Nov 2020 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ बीते 30 अक्तूबर को शादी की थी। उनकी शादी को एक महीना हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने अपने रिसेप्शन की कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हंसी, मजाक, प्यार और सारी अच्छी चीजों के लिए तुम हो, गौतम किचलू।‘ इसके साथ ही काजल ने हार्ट इमोजी बनाया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
दूसरी तस्वीर के साथ काजल ने कैप्शन में लिखा, ‘काश, क्रॉकम्बूश (कैरेमलाइज फ्रूट्स से तैयार किया गया मिठाई का पहाड़) हो, जिसे हम साथ खा सकें। शादी के एक महीना होने पर बधाई। समय बहुत जल्दी उड़ जाता है।”
 
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में काजल और गौतम साथ में हैं। दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। काजल ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘पति।‘
 
 

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल शादी के बाद से ही काफी चर्चाओं में रही हैं। इससे पहले उन्होंने शादी की आफ्टरपार्टी सेलिब्रेशन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह अपनी बहन और दोस्तों के साथ पोज देती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
बता दें कि इन दिनों काजल और गौतम किचलू हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने हनीमून के लिए मालदीव को चुना। काजल ने मालदीव से कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें से कुछ तस्वीरों में वे अंडरवॉटर भी दिखीं।  
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें