फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना घराने से ताल्लुक रखते थे वाजिद खान, एक गाने से सलमान को बना दिया बॉलीवुड का 'दबंग'

Mon, 01 Jun 2020 02:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर- इरफान जैसी बड़ी हस्तियों को खोने के बाद बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर आई। मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया। उनके अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित कई सितारों ने दुख व्यक्त किया है। वाजिद अभिनेता सलमान खान के बेहद करीब थे। उन्होंने उनके लिए कई गाने बनाए। आज हम उनका मशहूर गाना 'दबंग' का एक किस्सा बताते हैं जिसके बाद से सलमान खान 'बॉलीवुड के दबंग' कहलाने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'दबंग' का टाइटल ट्रैक काफी मशहूर हुआ था। इसे तैयार करने का किस्सा भी उतना ही रोचक है। एक इंटरव्यू में वाजिद ने बताया था कि कैसे उन्होंने 'हुड़ हुड़ दबंग' गाना बनाया था। संगीत की दुनिया में आने से पहले से ही वाजिद खान प्रसिद्ध गायक पंडित भीमसेन जोशी को बहुत सुनते थे। पंडित भीमसेन जोशी किराना घराने से थे। वाजिद भी इसी घराने से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन

3 of 5
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद ने बताया था कि 'पंडित भीमसेन जोशी की गायकी बहुत दबंग किस्म की रही है। गाना गाते वक्त उनके सांस भरने का जो अंदाज था वैसा ही कुछ 'दबंग' गाने में रखने की कोशिश की गई।' गाने को जलीस शेरवानी ने लिखा जबकि इसे सुखविंदर सिंह और वाजिद खान ने मिलकर गाया। बता दें कि वाजिद खान के दादा उस्ताद अब्दुल लतीफ खान संगीतकार और तबला, सारंगी वादक थे। 

4 of 5
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान का आखिरी संगीतबद्ध गाना भी सलमान के लिए ही था। ईद पर रिलीज हुआ गाना 'भाई-भाई' का संगीत साजिद और वाजिद ने मिलकर बनाया था। गाने को सलमान ने अपने फार्महाउस पर शूट किया था। गाने के जरिए भाईचारा का संदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद के निधन पर सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद के लिए हमेशा ढेर सारा प्यार, सम्मान। तुम्हें हमेशा याद करूंगा, एक व्यक्ति के तौर पर और तुम्हारे टैलेंट के लिए भी। तुम्हें मेरा प्यार। तुम्हारी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले।'

'माशाअल्लाह' से लेकर 'फेविकोल से' तक, साजिद-वाजिद की जोड़ी ने इन 10 गानों से बॉलीवुड में मचाया था धमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें