बॉलीवुड अभिनेता हों या टेलीविजन अभिनेता शोहरत पाना, नाम कमाना आखिर कौन नहीं चाहता है। इसके लिए ये सेलेब्स कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे ही टेलीविजन के कुछ सितारों ने प्रसिद्धि पाने के लिए अपना नाम बदल लिया। क्योंकि कुछ को ऐसा लगा कि उनके असली नाम से फैंस उन्हें प्यार नहीं देंगे। वहीं कुछ सितारों ने इसलिए नाम बदल लिए क्योंकि उनके असली नाम से पहले ही दूसरे सितारे फेमस हैं। इस पैकेज में हम आपको ऐसे ही सितारों के नाम बताएंगे। जिन्होंने शोहरत के लिए अपना नाम बदल लिया।