मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर सोनू निगम ने एक फेसबुक पोस्ट में इस दुखद खबर की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। वहीं उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'