दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान ने देव आनंद की फिल्म 'सीआईडी' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उन्हें देव के साथ 'सोलवा साल' के लिए साइन किया गया और इस फिल्म का निर्देशन भी 'सीआईडी' के निर्देशक राज खोसला ने किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में वहीदा ने याद किया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने वो कपड़े पहनने से इनकार कर दिया था, जो निर्देशक ने उनके लिए चुने थे और इससे वह नाराज हो गए थे, लेकिन इन सबके बीच देव आनंद उनके साथ खड़े रहे और उनका समर्थन किया, क्योंकि उस समय वह नई थीं।