Heropanti 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली एनसीआर में हवा ही नहीं
फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की एडवांस बुकिंग के बुधवार दोपहर तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म तमाम एड़ी चोटी का जोर लगाकर भी 50 लाख रुपये तक बमुश्किल पहुंच पा रही है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तो कुल उपलब्ध सीटों में से छह फीसदी सीटें भी बिकती नजर नहीं आ रहीं। हां, टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म गुजरात में खासा आकर्षण बना पा रही है। अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर में ‘हीरोपंती’ की 15 से 27 फीसदी तक सीटें बिकी दिख रह हैं। महाराष्ट्र के नासिक में ये बिक्री 56 फीसदी तक पहुंच रही है, लेकिन वहां सिनेमाघरों की तादाद ही बहुत सीमित है। मुंबई के दर्शकों के बीच भी ‘हीरोपंती 2’ ज्यादा असर नहीं दिखा रही। यहां बुधवार सुबह तक करीब 17 फीसदी सीटों की एडवांस बुकिंग हो पाई थी।