वहीदा रहमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @waheedaxrehman
सिनेमा की सदाबहार अदाकारा
वहीदा रहमान ने अपना करियर साउथ सिनेमा से शुरू किया। फिर उनकी आमद हिंदी सिनेमा में हुई और देखते-देखते सारा जमाना इस सदाबहार अदाकारा का दीवाना हो गया। वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 में आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ। उन्हें बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माना जाता है। वहीदा रहमान ने हिंदी ही नहीं अंग्रेजी व बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। इनकी बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो रंग दे बसंती, चांदनी, नमक हलाल, कभी-कभी, तीसरी कसम, गाइड, साहिब बीबी और गुलाम, पत्थर के सनम, चौदहवीं का चांद, काला बाजार, कागज के फूल, प्यासा जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।