स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स
स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 99.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 60 लाख रुपये और नौवें दिन सात करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन स्काई फोर्स ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 116.95 करोड़ रुपये हो गई है।