फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अब भी बरकरार है आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन का जलवा, अंडमान में इस अंदाज में आईं नजर

Tue, 11 May 2021 08:12 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन - फोटो : Insatagram- @tanuj.garg

गुजरे जमाने की सबसे लोकप्रिय और टॉप अभिनेत्रियों आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन का जलवा आज भी बरकरार है। इसका अंदाजा आप उनकी हालिया सामने आई तस्वीरों से लगा सकते हैं। इन तीन हसीनाओं की जोड़ी शानदार दिख रही है। ये तीनों एक साथ अंडमान और निकोबार में वैकेशन मनाती नजर आईं। तस्वीरें सामने आते ही ये सुर्खियों में छा गई हैं।

विज्ञापन

2 of 5
वहीदा रहमान - फोटो : Insatagram- @tanuj.garg

सही कहते हैं कि खुशियों की कोई उम्र नहीं होती, न ही इसे मनाने का कोई मुकर्रर वक्त। बॉलीवुड की इन तीन उम्रदराज अभिनेत्रियों की जिंदादिल तस्वीरों को देखकर आपका भी दिल सकारात्मकता से भर जाएगा। इस उम्र में इनकी बेबाकी और जिंदगी जीने की चाह लोगों को प्रेरित कर रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर ये अभिनेत्रियां छायी हुई हैं।

विज्ञापन

3 of 5
वहीदा रहमान, आशा पारेख - फोटो : Social media

वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन की तस्वीरें फिल्म निर्माता तनुज गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि ‘पहली तस्वीर 10.05.21 की… अगर दिल चाहता है दिग्गज लोगों के साथ दोबारा बने, तो ये तीन दिग्गज अभिनेत्रियां वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन इसमें होंगी।’

4 of 5
आशा पारेख, हेलेन, वहीदा रहमान - फोटो : Social media

प्रोड्यूसर ने आगे लिखा ‘अपने रिटायरमेंट के वर्षों का आनंद लेते हुए अभिनेत्रियां अंडमान में छुट्टियां मना रही हैं। खुशियों से भरपूर चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट लिए। अंत में जब हम बूढ़े हो जाते हैं तो यादों, प्यार और कुछ अच्छे दोस्तों के साथ युवा होते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलेन, वहीदा रहमान, आशा पारेख - फोटो : Social media
इनकी तस्वीरें देखकर हर कोई खुश हो गया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल वाला तीन इमोजी बनाया तो सोफी चौधरी ने कहा कि मुझे इन्हें देखकर प्यार हो गया। वहीं, दिव्या दत्ता ने लिखा मुझे इनपर प्यार आ गया। हुमैमा मलिक समेत तमाम सेलेब्स इनकी फोटोज पर प्यार लुटाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें