अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान
- फोटो : Instagram
जब कोई फिल्म बनती है तो एक पूरी कहानी पर्दे पर सामने आती है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई कहानियां और किस्से बनते हैं। ऐसा ही एक किस्सा हुआ फिल्म 'रेश्मा और शेरा' के दौरान। इस फिल्म में एक सीन के दौरान वहीदा रहमान को अमिताभ बच्चन कसकर एक थप्पड़ मारना था। फिर क्या था, शूटिंग से पहले ही उन्होंने अमिताभ बच्चन को सावधान कर दिया था। वहीदा रहमान ने मजाक करते हुए कहा था, तैयार रहना मैं आपको जोरदार थप्पड़ लगाने वाली हूं।