विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के उस नरसंहार को दिखाया है, जो उन्होंने 1990 के दशक में झेला था। इस फिल्म की कहानी ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। लेकिन कहानी के साथ-साथ फिल्म के डायलॉग्स ने भी दर्शकों का दिल छू लिया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई एक्टर नजर आए हैं और इन तमाम सितारों ने अपने किरदार में जान फूंक देने का काम किया है। फिल्म की कहानी और कलेक्शन के बारे में काफी बातें हो रही हैं। लेकिन हम आपको फिल्म के वो दमदार डायलॉग्स बताते हैं, जो दर्शकों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।