बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवार और मेगा स्टार आमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की हर एक बात को जानने और एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में एक हैं, वह आए दिन अपनी क्यूटनेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों देश भक्ति गाने पर डांस करती आराध्या का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनका देसी अंदाज सबको बहुत पसंद आया था। अब उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में ऐश्वर्या की लाडली हिंदी में एक कविता पढ़ती नजर आ रही हैं, जिसे देख लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दर्शकों के साथ ही उनके पिता ने भी इसपर कमेंट करते हुए उनके लिए सम्मान जताया है। इस वीडियो में आराध्या का कवि वाला अवतार देख लोगों का सिर चकरा गया है।