फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने खास अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Tue, 17 Sep 2019 11:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेन्द्र मोदी के कारण काफी चर्चा में रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान इस बायोपिक को लेकर विवाद भी हुआ। विवेक प्रधानमंत्री के बड़े समर्थक हैं। समय-समय पर वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात का प्रमाण भी दे चुके हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
vivek oberoi - फोटो : social media
अब फिर एक बार एक्टर अपनी एक पोस्ट के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, विवेक ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। विवेक ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने एक कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया पर यह वीडियो पसंद किया जा रहा है। वीडियो में विवेक एक कविता पढ़ रहे हैं। कविता की हर लाइन का पहला अक्षर मिलाने से प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी बन जाता है। कविता का मजमून है:

नरोत्तम सा धैर्यवान
रेंगतों का प्राणदान
द्रवित है दयावान है
दामोदर सुत महान है!

मोह नहीं सत्ता का
दर्प नहीं निजता का
रखता सब सुजान है
दामोदर सुत महान है!

सरलता है रोम रोम
मोहे मन व्योम व्योम
दीनों का ईमान है
दामोदर सुत महान है!
दामोदर सुत महान है!!
विज्ञापन

4 of 4
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक इन दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद एक सच्ची घटना बालाकोट स्ट्राइक पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसका टाइटल बालाकोट द ट्रू स्ट्रोरी बताया जा रहा है। यह फिल्म भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और आगरा में शूट किया जाएगा। इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इसे हिंदी, तमिल व तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।  

अब भोजपुरी में भी बनेगी PM मोदी की बायोपिक, ये घोषणा कर रविकिशन ने खोला राज-भाजपा में क्यों आए?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें