पिछले काफी समय से अभिनेता विवेक ओबेरॉय चर्चा में बने हुए हैं। यह सिलसिला तब से शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लोक सभा चुनाव 2019 से पहले रिलीज होने पर विवाद चल रहा था। गौरतलब है कि अब विवेक को फोन पर धमकियां भी मिली हैं। एक्टर को धमकी मिलने की वजह पीएम मोदी की बायोपिक को ही माना जा रहा है। इधर, विवेक को मिली धमकी पर मुंबई पुलिस चौकन्नी हो गई है और अभिनेता की सुरक्षा को लेकर सतर्क भी। खबर है कि मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक को सुरक्षा देने का फैसला किया है। दरअसल इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद अभिनेता की सुरक्षा पर बात की गई है।