फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये ऐतिहासिक किरदार करना चाहते हैं सलमान खान, बोले- 'मौका मिला तो..'

Thu, 23 May 2019 04:39 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
'दबंग खान' इन दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इधर फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। बॉलीवुड में आजकल ऐतिहासिक और बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सलमान खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी एक ऐतिहासिक किरदार करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 4
salman khan, disha patani - फोटो : social media
सलमान खान ने कहा कि अगर उन्हें कभी कोई ऐतिहासिक फिल्म ऑफर होती है तो वह चंगेज खान का किरदार निभाना चाहेंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि अभिनेता को ऐसी फिल्म करने से कोई परहेज नहीं है। फिलहाल उनको फिल्म 'भारत' के रिलीज होने का इंतजार है। 
विज्ञापन

3 of 4
salman khan - फोटो : social media
फिल्म का ट्रेलर और गाने सलमान के फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर कटरीना कैफ उनके अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में दोनों फिल्म प्रमोशन के दौरान काफी चर्चित हुए थे। इस दौरान सलमान, कटरीना की साड़ी सेट करते दिखे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media
वहीं, अभिनेता फिल्म 'दबंग 3' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश की कुछ खास जगहों से शुरू हुई थी जहां फिल्म से जुड़ा एक गाना भी फिल्माया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें