फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Verses of War Teaser Released: जारी हुआ विवेक ओबेरॉय की 'वर्सेज ऑफ वॉर' का टीजर, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Sun, 16 Jan 2022 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय फिल्म 'वर्सेस ऑफ वीर' में - फोटो : social media
सेना दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी शॉर्ट फिल्म 'वर्सेज ऑफ वॉर' का एक टीजर साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
टीजर साझा करते हुए लिखी यह बात
फिल्म का टीजर जारी करते हुए अभिनेता ने लिखा, "भारतीय सेना दिवस पर भारतीय सेना को एक काव्यात्मक श्रद्धांजलि। पेश है 'वर्सेज ऑफ वॉर' का टीजर। इस गणतंत्र दिवस को विशेष रूप से एफएनपी मीडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय
ऐसी होगी विवेक ओबेरॉय की शॉर्ट फिल्म
फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा, "यह फिल्म देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करती है जो अपनी जान की पर्वाह किए बिना हमारी सुरक्षा करते हैं।" हमें इन नायकों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने हमारी शांती के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।"

4 of 5
विवेक ओबेरॉय और रोहित रॉय - फोटो : social media
पाकिस्तानी सैनिक की भूमिका निभाएंगे रोहित रॉय
प्रसाद कदम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और रोहित रॉय 15 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। विवेक एक भारतीय सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रोहित एक पाकिस्तानी सैनिक का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय कृष 3 में - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय वर्कफ्रंट
विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से अपने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'दम', 'रोड' और 'डीएम' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। आखिरी बार उन्हें साल 2013 में आई फिल्म 'कृष 3' में खलनायक की भूमिका में देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें