फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान कटने को लेकर हुए विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जरा सी गलती को मुद्दा बना दिया

Mon, 15 Mar 2021 12:12 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाने वाले विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि चालान कटने वाले जरा सी बात को मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा है कि मैंने उस पूरी घटना को मजाक में लेने का एक तरीका ढूंढ लिया। लेकिन इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि परेशान नहीं हुआ था।
 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
बता दें कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे। विवेक ओबरॉय ने 14 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता का चालान काटकर उन्हें भेज दिया था। मुंबई पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

4 of 5
vivek oberoi
जिसके बाद विवेक ओबेरॉय ने भी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने मुंबई पुलिस से माफी मांग ली। लेकिन विवेक के द्वारा मांगी गई माफी का अंदाज एकदम शायराना है, जो लोगों को काफी पसंद आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया और लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रिया मुंबई पुलिस, ये एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षित रहे, हेलमेट और मास्क पहने।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें