फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की बायोपिक रिलीज होते ही विवेक ने पूछा सवाल, बोले- 'अपना पैसा वसूल करने कहां जाऊं?'

Fri, 24 May 2019 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) आज बहुत खुश हैं। इसकी वजह उनकी कई दिनों से लटकी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का रिलीज होना है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की वजह से इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी गई थी जिसके बाद यह फिल्म 24 मई को रिलीज हो गई। पहले यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने पूछा कि आखिर वह अपना पैसा कहां से रिकवर करें। 
विज्ञापन

2 of 5
modi biopic - फोटो : social media
इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने कई बातें कहीं। इस इंटरव्यू के दौरान विवेक ने बताया कि जब फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटे पहले ही उनकी पूरी टीम को पता चला की उस पर रोक लग गई है तो उनकी और टीम की कैसी हालत हो गई थी। विवेक ओबेरॉय ने कहा- 'दुनिया का सबसे बुरा एहसास मुझे उस वक्त हुआ था। यह पूरा फिल्म के एंटी क्लाइमेक्स जैसा था। फिल्म के प्रिंट भेज दिए गए थे और 11 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो रही थी। 10 अप्रैल की रात में हमें चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस मिला।' 
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा- 'उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। इस फिल्म के लिए युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी लेकिन इस खबर के बाद उन्हें मायूस देखकर बहुत तकलीफ हुई। बतौर फिल्म मेकर ऐसा महसूस होता है कि किसी के पास कैसे इतने अधिकार हैं कि वह फिल्म रिलीज के एक रात पहले ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है।' 

4 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ने कहा- 'हमनें हाई कोर्ट में लड़ाई लड़ी। उन लोगों ने आखिरी मिनट तक इंतजार किया और फिर अटैक किया। हमने सारा खर्च झेला। हम लोगों ने थियेटर्स बुक कर लिए थे और प्रमोशन पर पैसा भी खर्च किया। करोड़ों रुपए खर्च हुए लेकिन हम लोगों का कोई सहारा नहीं है। मैं अपना पैसा वसूल करने के लिए कहां जाऊं?' आपको बता दें, विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए थे। विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय की ऐश्वर्या राय की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर किसी ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : instagram
लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर ऐश्वर्या की तस्वीर से जुड़ा एक मीम वायरल हो रहा था। इस तस्वीर को विवेक ओबेरॉय ने शेयर कर दिया। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, फिर विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।स मीम को शेयर करते ही विवेक यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। वहीं सोनम कपूर और अनुपम खेर जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने भी विवेक की इस हरकत को शर्मनाक बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें