फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी की जीत पर स्मृति ईरानी को मिल रही बधाई, एकता बोलीं- 'रिश्तों के भी रूप बदलते हैं...'

Fri, 24 May 2019 04:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
स्मृति ईरानी - फोटो : BBC
स्मृति ईरानी की सालों की मेहनत आखिर अमेठी में रंग लाई। इस बार उन्होंने वो कर दिखाया जिसके बारे में सिर्फ सोचा ही जा सकता था। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ में मात दी है। इस मौके पर स्मृति की चौतफा तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
एक्टिंग से राजनीति का रुख करने वालीं स्मृति ईरानी को बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। सबसे पहले स्मृति ईरानी की दोस्त एकता कपूर ने भी उन्हें विश किया है। एकता ने ट्वीट करते हुए लिखा- रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं, एक पीढ़ी आती है एक पीढ़ी जाती है... बनती कहानी नई।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
anil kapoor
अनिल कपूर ने स्मृति ईरानी को बधाई देते हुए लिखा- बधाई हो, @smritiirani! जी। आपकी जीत सराहनीय है! देश के लिए कड़ी मेहनत और प्यार का ये सकारात्मक परिणाम का परिणाम है! यह एक नई शुरुआत है! शुभकामनाएं!

 

4 of 7
Ronit Roy - फोटो : file photo
रोनित रॉय ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक नंबर!!! अमेठी में जीत की कोटी-कोटी बधाई स्मृति ईरानी। आजीवन विजयीभव:
 
विज्ञापन

5 of 7
Munmun Dutta - फोटो : instagram
मुनमुन दत्ता ने भी ट्वीट कर स्मृति ईरानी को बधाई दी है। चेतन भगत ने लिखा- आपने न सिर्फ चुनाव जीता है बल्कि आपने इतिहास रचा है और लाखों भारतीयों को प्रेरित किया है। अमेठी में आपकी भारी जीत पर बहुत-बहुत बधाई।


 
विज्ञापन

6 of 7
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने स्मृति ईरानी को अमेठी में मिली ऐतिहासिक जीत पर एक शुभकामनाओं भरा ट्वीट किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्मृति ईरानी-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
2009 लोकसभा चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख वोटों से जीतने वाले राहुल गांधी पर 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर करीब-करीब भारी ही पड़ गई थी। पिछली बार स्मृति ईरानी उनके खिलाफ मैदान में थीं और राहुल की जीत का अंतर घटकर करीब एक लाख वोटों का रह गया था। लेकिन इस बार स्मृति ने जनता का विश्वास जीत कर जनादेश के साथ वापसी की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें