फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म को रिजेक्ट करने का विवेक ओबेरॉय को आज तक है दुख,बड़े पर्दे पर गाड़े थे कामयाबी के झंडे

Fri, 26 Apr 2019 10:17 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से वह इस फिल्म को रिलीज करवाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज पर रोक लगा रखी है। इस बीच विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड की एक फिल्म को लेकर काफी दुख प्रकट किया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
vivek oberoi - फोटो : file photo
हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने मीडिया से मुलाकात की। इस दौरान उनसेे उनके फिल्मी सफर को लेकर भी सवाल किए गए। विवेक ओबेरॉय से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी कोई फिल्म छोड़ने का दुख हुआ है। इस पर उन्होंने कहा है कि 'हां बिल्कुल दुख हुआ है। मुझे लगता है कि हर फिल्म का एक भाग्य होता है और हर फिल्म को वही एक्टर मिलता है जो सही तरीके से उसकी कहानी में ढलकर किरदार के साथ न्याय करता हो।'
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Donor - फोटो : file photo
विवेक ओबेरॉय ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,' बहुत सी फिल्में होती हैं जिनको न करने का बाद में बहुत पछतावा होता है। ऐसी ही एक फिल्म विक्की डोनर थी, जिसमें मैं काम नहीं कर सका। यह बहुत ही आसाधारण फिल्म थी, लेकिन अब मैं इस फिल्म को देखता हूं तो लगता है कि इसमें जैसा काम आयुष्मान खुराना ने किया था वैसा मैं नहीं कर सकता था।'

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उनके मना करने के बाद ये फिल्म 3 इडियट्स एक्टर शरमन जोशी को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म के लिए ना बोल दिया था। जिसके बाद ये रोल आयुष्मान खुराना को मिल गया। बता दें कि फिल्म विक्की डोनर 2012 में आई थी। ये आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म थी। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। अपनी पहली ही फिल्म से आयुष्मान एक्टिंग के लिए पहचाने जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : file photo
वहीं बात करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की तो लोकसभा चुनाव के चलते इस फिल्म पर चुनाव आयोग ने रोक लगा रखी है। आयोग का कहना है कि चुनाव खत्म होने के बाद इसको रिलीज किया जाए। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें