पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड फिल्में आईं जिन्होंने अपनी मजबूत स्टोरी लाइन से ना केवल दर्शकों को बल्कि क्रिटिक्स को भी चौंका दिया। सालों से बॉलीवुड पर राज करते रहे तीनों खान के साथ शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहरुख, सलमान और आमिर में से किसी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। शाहरुख की जीरो, सलमान की रेस 3 और आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बुरा हाल रहा। माना जा रहा है इसकी बड़ी वजह दर्शकों की पसंद में बदलाव आना है। इनकी बजाय बीते साल 5 एक्टर्स ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई। यही नहीं अवॉर्ड शो में भी इन्हीं 5 एक्टर्स का जलवा रहा।