Vivek Oberoi
- फोटो : social media
ट्विटर पर माफी मांगते हुए विवेक ओबेरॉय ने लिखा था कि 'कभी-कभी कुछ चीजें पहली नजर में मजाकिया लगती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे सबको वैसी ही लगें। मैंने अपनी जिंदगी के 10 साल महिला सशक्तिकरण में गुजारे हैं। 2000 से अधिक वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने में खर्च किया है, मैं कभी भी किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में नहीं सोच सकता।' बता दें कि विवेक ओबेरॉय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़े रहे हैं, यह फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर काम करती है।