फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में ऐसी गलती कर बैठे थे विवेक ओबेरॉय, इस वजह से ऐश्वर्या ने कर लिया था ब्रेकअप

Tue, 03 Sep 2019 12:31 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Aishwarya Rai and Vivek Oberoi - फोटो : Social Media
विवेक ओबेरॉय ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था। विवेक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए, यहां तक की उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी थी लेकिन कुछ गलतियों ने उनका करियर को तबाह कर दिया। 3 सितंबर 1976 को जन्मे विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। विवेक एक अच्छे कलाकार होते हुए फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। कई लोग इसके पीछे की वजह उनका ऐश्वर्या राय से अफेयर और सलमान खान से दुश्मनी होना मानते हैं। आज विवेक का जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 8
Aishwarya,Vivek - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय भले ही अब अभिषेक बच्चन की हो गई हों, लेकिन कई साल पहले वे खान या ओबेरॉय होने तक की स्थिति में पहुंच गई थीं, लेकिन ऐसा क्यों न हो सका। ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबर कोई नई नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आकर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश उन्हें भी छोड़ कर चली गई थीं?
विज्ञापन

3 of 8
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास चला नहीं और ऐश राजीव को छोड़ आगे बढ़ गईं। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन सलमान की उस एक बात ने जैसे सब बर्बाद कर डाला। ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा, लेकिन इतनी आसानी से रिश्ता खत्म हो जाता तो क्या था।  

4 of 8
Aishwarya Rai, salman khan
ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर भी हंगामा कर देते। इसी वजह से ऐश का काफी नुकसान हुआ। फिल्म चलते चलते के सेट पर सलमान के गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया। 2002 में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश ने बताया था कि सलमान और मैं मार्च में अलग हो गए थे, लेकिन वो अभी इस पर यकीन नहीं कर पाए हैं। ब्रेक अप के बाद वे मुझे कॉल करते थे और गालियां सुनाते थे।
विज्ञापन

5 of 8
salman aishwarya
ऐश ने बताया था, 'उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो।' जैसे तैसे ऐश सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे।
विज्ञापन

6 of 8
Aishwarya, Vivek - फोटो : social media
हालांकि ऐश ने खुलकर कभी नहीं कहा कि वे विवेक के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन वे हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं। जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में विवेक के उस एक कदम ने सब बदल डाला। विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वे हमेशा हाजिर रहें, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया।
विज्ञापन

7 of 8
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
किस्मत देखिए कि जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और उनसे दूरी बना ली। ऐश के साथ साथ विवेक के हाथों से फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। विवेक ने अगर वह गलती न की होती तो शायद ऐश आज उनकी होतीं और उनका करियर भी सही चल रहा होता। दो बार प्यार में शर्मिंदगी झेल चुकीं ऐश को तब चैन मिला जब उन्हें अभिषेक बच्चन मिले।
विज्ञापन

8 of 8
Aishwarya Abhishek - फोटो : file photo
ऐश और अभिषेक ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया। माना जाता है कि उमराव जान में काम करते वक्त ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और टोरांटो में गुरु के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया और ऐश ने झट से हां कर दी। आखिरकार इतने उतार चढ़ाव के बाद ऐश ने अभिषेक से 20 अप्रेल 2007 को शादी रचाई। 2011 में दोनों की बेटी अराध्या हुई। तब से लेकर अब तक ऐश अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और पुराने सारे रिश्ते भुला चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें