फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल टाइम फिल्म निर्माता बनने चले विवेक ओबेरॉय, एक और हॉरर थ्रिलर फिल्म की हुई घोषणा

Thu, 02 Jul 2020 07:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद गुटबाजी जैसे मुद्दे पर आवाज उठा कर सुर्खियों में आए अभिनेता विवेक ओबेरॉय अब एक फिल्म निर्माता के रूप में सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते मंगलवार को ही एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'इति' की घोषणा करके वह खुद को एक निर्माता के रूप में सामने लाए हैं। और आज बृहस्पतिवार को उन्होंने एक और फिल्म की घोषणा करके लोगों को चौंका दिया है। विवेक ने एक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' की घोषणा की है जिसका निर्देशन विशाल मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
इस नई घोषित फिल्म का निर्माण विवेक अपने होम प्रोडक्शन ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट के अंतर्गत मंदिरा एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर करेंगे। विवेक की योजना इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी के रूप में बदलने की है जिसकी शुरुआत वह सैफ्रॉन चैप्टर से करने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी गुरुग्राम के सैफ्रॉन बीपीओ में काम करने वाली एक लड़की रोजी के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म के लिए अभी कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि विवेक इस फ्रेंचाइजी के लिए नए कलाकारों की तलाश में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
इस फिल्म की घोषणा पर विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'इस नई फिल्म के साथ मैं कहानी पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा देना चाहता हूं। यही एक तरीका है जो फिल्मों के बारे में लोगों का नजरिया बदल सकता है। सिर्फ फिल्म ही नहीं, इसके साथ ही मैं नए हुनरमंद लोगों को भी मौका देने वाला हूं। मुझे आशा है कि 'रोजी' के साथ मुझे यह दोनों ही चीजें प्राप्त होंगी। यह एक फ्रेंचाइजी होगी और इसके हर एक सीक्वल के साथ हम एक नए कलाकार को इंडस्ट्री में लांच करेंगे।'

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक ने हाल ही में एक और फिल्म इति की घोषणा की है जिसका निर्देशन विशाल मिश्रा करने वाले हैं। अब इस नई घोषित फिल्म का निर्देशन भी विशाल ही करेंगे। इस नई फिल्म के बारे में विशाल कहते हैं, 'हमारे देश में अलौकिक शक्तियों पर आधारित कई घटनाएं होती रहती हैं। अब तक हमने बहुत सी हॉरर थ्रिलर फिल्में भी देखी हैं लेकिन बहुत ही कम ऐसा देखने को मिला है कि कोई भी हॉरर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हो। इस फिल्म के साथ हम हॉरर फिल्मों के नजरिए को ही बदल देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vivek oberoi - फोटो : Twitter
इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। बता दें कि विवेक ओबेरॉय के निर्माण में ही बनने वाली फिल्म 'इति' की शूटिंग अक्टूबर में शुरू करने का फैसला लिया गया है और यह 2021 के मध्य तक रिलीज हो सकती है। विवेक ओबेरॉय को अंतिम बार पर्दे पर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में देखा गया था।

पढ़ें: सिनेमाघरों में काम करने वालों की सरकार से गुहार, सारी फिल्में ओटीटी पर गईं तो चूल्हा कैसे जलेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें