'द वैक्सीन वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने की उम्मीद थी, हालांकि, अब इसकी रिलीज को 24 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं प्रभास की 'सालार पार्ट वन' की बात करें तो यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, मीनाक्षी चौधरी और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में हैं।