फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: भारत-पाक बंटवारे पर कांग्रेस नेता के बयान से भड़के विवेक अग्निहोत्री, निशाने पर जिन्ना भी आए

Sun, 14 Aug 2022 02:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक बयान की वजह से भी जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति में चल रहे तमाम मुद्दों पर बोलते हैं। आज यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन लोगों को याद किया जाता है जिन्होंने बंटवारे में अपनी जान गंवाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक साथ कई ट्वीट कर सरकार को निशाने पर लिया है। इस ट्वीट में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना और वीर सावरकर का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 4
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self
दरअसल, जयराम रमेश ने एक साथ तीन ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना और वीर सावरकर की बात की। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में जिन्ना और सावरकर को देश का बंटवारा करने वाला करार दिया। जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'देश को बांटने के लिए आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना का प्रयास आज भी जारी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गांधी, नेहरू, पटेल और अन्य नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी। नफरत की राजनीति हारेगी।' इसके अलावा उन्होंने अपने बाकी ट्वीट में मोदी सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने जयराम रमेश को एक कहावत के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'सावरकर और जिन्ना के बीच के अंतर को एक हिंदू कहावत में बहुत अच्छी तरह से समझाया जा सकता है। कहां मूंछ के बाल (सावरकर) और कहां पूंछ के बाल (जिन्ना)।' इस लाइन को विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में दो बार लिखा है।


 
विज्ञापन

4 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 11 मार्च 2022 को विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी, जिसमें कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दिखाया था। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने कई ऐसे सीन्स दिखाए, जो दिल को झकझोर देने वाले थे। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, अब विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' पर काम कर रहे हैं, जिसका एलान उन्होंने कुछ समय पहले ही किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें