मोनालिसा
- फोटो : insta
कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को मोनालिसा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक दस हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मोनालिसा फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बीते दिन ही उन्होंने पूल में चिल करते हुए अपनी कुछ बिकिनी फोटोज भी शेयर की थी, जो इंटरनेट पर काफी वायर भी हुई थी। भोजपुरी अभिनेत्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस और नजर जैसे शोज में भी दिखाई दे चुके हैं।