फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: बॉलीवुड पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, सीएए-किसान आंदोलन पर कह दी ये बड़ी बात

Sat, 16 Jul 2022 02:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ पर एसआईटी की ओर से किए गए सनसनीखेज खुलासे के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा है। इस मु्द्दे पर उन्होंने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड पर निशाना साधा है। डायरेक्टर ने इस मुद्दे को शाहीन बाग और किसान आंदोलन से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों पर तीखे वार किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर साधा निशाना
हाल ही में तीस्ता पर हुए खुलासे के बाद शनिवार को विवेक बॉलीवुड पर हमलावर नजर आए। अपने ट्वीट में उन्होंने फैज अहमद फैज का 'हम देखेंगे' गाने का जिक्र करते हुए फिल्मी सितारों पर तंज कसा। उन्होंने फिल्मी कलाकारों से सवाल किया कि एंटी सीएए-किसान आंदोलन में बॉलीवुड के सितारों ने आखिर हिस्सा क्यों लिया? उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं आशा करता हूं कि हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि सीएए-शाहीन बाग और किसान आंदोलन की फंडिंग किसने की थी। बॉलीवुड के सितारे क्यों इसका हिस्सा बने थे? सब ताज उछाले जाएंगे… सब तख्त गिराए जाएंगे… हम देखेंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' रही थी सुपरहिट
विवेक अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'द कश्मीर फाइल्स' से मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है।  
विज्ञापन

4 of 4
तीस्ता सीतलवाड़
बता दें कि हाल ही में अहमदाबाद सेशन कोर्ट में तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर एसआईटी ने हलफनामा दाखिल किया था। इस हलफनामे में कई दावे किए गए थे। एसआईटी के मुताबिक गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार रहे अहमद पटेल से 30 लाख रूपए लिए थे। इस खुलासे के बाद भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। तीस्ता इस समय गुजरात दंगा केस में जेल में बंद हैं। हाल ही में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी जिसके बाद एसआईटी के हलफनामा दाखिल कर कोर्ट से उन्हें बेल न देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें