साउथ की फिल्मों के लिए यह साल अब तक बहुत अच्छा रहा है। साल 2022 में दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। केजीएफ, आरआरआर, विक्रम के बाद अब कांतारा लोगों की वाहवाही बटोर रही है। हाल ही में यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई जिसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही हैं। अब इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल हो गया है। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक ने इस फिल्म की दिल खोलकर प्रशंसा की है।
Amitabh Bachchan: जब पटाखे से जल गया था बिग बी का हाथ, फिर भी जारी रखी थी शूटिंग, ऐसे बना था स्टाइल