फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project K: ‘आदिपुरुष’ के बाद ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम ने दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई, जारी किया धांसू पोस्टर

Sun, 23 Oct 2022 06:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार प्राभस आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। एक ओर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, तो 'प्रोजेक्ट' के की टीम ने भी अभिनेता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 'प्रोजेक्ट के' की टीम की ओर से भी फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है और एक आतिशबाजी के साथ वीडियो भी साझा किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास के जन्मदिन के अवसर वैजयंती मूवीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'फिल्म का एक पोस्टर साझा किया। जहां 'आदिपुरुष' के पोस्टर में अभिनेता का भगवान राम के रूप में नया लुक दिखाया गया है, तो 'प्रोजेक्ट के' के पोस्टर में कांच को तोड़ता हुआ एक हाथ दिखाई दे रहा है। इसके साथ पोस्टर में लिखा है, ‘हीरोज पैदा नहीं होते, वे उठते हैं।’ वहीं, कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे प्रिय प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

Mahananda: बंगाली फिल्म 'महानंदा' का भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ चयन, निर्देशक ने जाहिर की खुशी
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रोजेक्ट के' का पोस्टर ओम राउत की 'आदिपुरुष' के पोस्टर को जारी करने के कुछ घंटों बाद सामने आया है। वहीं, रात में फिल्म के सेट से एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में आतिशबाजी होती दिखाई दे रही है और अंत में लिखा आता है हैप्पी बर्थडे प्रभास। इसके साथ कैप्शन लिखा है, टफिल्म के सेट से हमारे प्रिय प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं।ट बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर भी निर्माताओं की ओर से फिल्म का कुछ इसी तरह का पोस्टर रिलीज किया गया था। 

Jhalak Dikhhla Jaa 10: फिर से सिया-राम बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, समझाया पति-पत्नी के रिश्ते का मतलब
 

 
विज्ञापन

4 of 4
अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
'प्रोजेक्ट के' के पोस्टर को फैंस भी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'सुपरहीरो रास्ते में है', तो राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म के निर्माताओं को बधाई दी है। 'प्रोजेक्ट के' की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और दीपिका पादुकोण नजर आने वाले हैं। 'प्रोजेक्ट के' एक साई-फाई फिल्म है, जिसका निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया जा रहा है और इसका निर्देशन अश्विन के ने किया है। 

Shweta Bachchan: अभिषेक बच्चन की ट्रोलिंग से बहन श्वेता का खौलता है खून, बोलीं- उसने बहुत झेला है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें