शैलेश लोढ़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम: @iamshaileshlodha
बचपन में ही बने 'बाल कवि'
शैलेश लोढ़ा का जन्म 8 नवंबर 1969 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ। मारवाड़ी परिवार में जन्मे शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा एक सरकारी कर्मचारी थे और उनकी मां शोभा लोढ़ा को हिंदी लिखने और पढ़ने का बहुत शौक था। बचपन में उन्हें बाल कवि का तमगा मिल गया था। शैलेश लोढ़ा को कविता लिखने का हुनर अपनी मां से ही मिला, लेकिन परिवार का ग्लैमर वर्ल्ड से कोई नाता नहीं था। उनके परिवार की सोच थी तो केवल ये कि शैलेश पढ़ लिख कर एक अच्छी नौकरी पर लग जाएं। हुआ भी कुछ ऐसा ही, शैलेश ने माता पिता की इस नसीहत को मान नौकरी पकड़ ली। हालांकि, बेमन नौकरी करते हुए शैलेश का मन ऊब गया और फिर उन्होंने अपने लिए कुछ करने की ठान ली।