फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को एक और बड़ा झटका, सिंगापुर ने इस वजह से बैन की फिल्म

Mon, 09 May 2022 07:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया था। इस फिल्म को लेकर दुनिया भर में काफी चर्चा हुई थी। लेकिन अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर यह फिल्म एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फिल्म विवादों में आई हो। 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपनी रिलीज से पहले भी विवादों के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन, अब खबर आ रही है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिंगापुर में बैन कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगापुर में 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसका कारण फिल्म में दिखाई गई बर्बरता को माना जा रहा है क्योंकि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसे सिटी और स्टेट की फिल्म गाइडलाइंन्स से परे माना जा रहा है। रिपोर्ट में अधिकारियों के कहा कि फिल्म में मुसलमानों का उत्तेजक और एकतरफा चित्रण किया गया है। इसके साथ ही कश्मीर में चल रहे हिंदू-मुस्लिम संघर्ष में हिंदुओं को सताया जाना भी एक तरफा है, जिसे वहां के नियमों के अनुसार नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों ने रिपोर्ट में कहा कि फिल्म में जिस तरह की गतिविधियां दर्शाई गई हैं वह अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने और हमारे एकजुट और बहु-धार्मिक समाज की सामाजिक एकता को तोड़ने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि फिल्म क्लासिफिकेशन गाइडलाइंस के तहत, सिंगापुर में नस्लीय या धार्मिक समुदायों को बदनाम करने वाले किसी भी कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म को मार्च से ही मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म आतंकवाद के कारण 90 के दशक में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें