फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री का कपिल शर्मा पर आरोप, कहा- सिर्फ इस वजह से फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं बुलाया

Mon, 07 Mar 2022 07:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्म के लिए जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों विवेक कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि वह कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है। दरअसल द कश्मीर फाइल्स की टीम ने कपिल शर्मा की टीम को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने शो में लेने से मना कर दिया। विवेक ने कपिल पर आरोप लगाया कि उन्होंने कहा आपकी फिल्म में बड़े कॉमर्शियल स्टार नहीं हैं। जिसके बाद विवेक ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जम्मू में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद दर्शकों के इमोश्नल रिएक्शन सामने आए। तब फैंस ने फिल्म निर्देशक को कहा था कि उन्हें इस फिल्म का और प्रमोशन करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा था कि इस शो को कपिल शर्मा के शो पर प्रमोट करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने भी लिखा था कि कपिल भाई, प्लीज इस फिल्म को भी प्रमोट करें। 
विज्ञापन

3 of 4
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के ट्वीट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने उनको जवाब दिया। विवेक ने कहा- मैं यह डिसाइड नहीं कर सकता कि कपिल शर्मा के शो पर किसे बुलाना चाहिए। यह उनके और उनके प्रोड्यूसर की इच्छा है वह किसे बुलाना चाहते हैं। विवेक ने आगे कहा- यहां तक बॉलीवुड की बात है मैं यही कहूंगा जो एक बार बच्चन साहब ने गांधी परिवार के लिए कहा था: वो राजा हैं हम रंक।

विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इन ट्वीट्स के बाद को एक यूजर ने कहा वह द कश्मीर फाइल्स की टीम को इसलिए नहीं बुलाना चाहते क्योंकि कश्मीरी हिंदुओ का राज सबके सामने आ जाएगा। विवेक ने इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री की मौत के रहस्य पर फिल्म 'द ताशकन्द फाइल्स' बनाई थी। इस फिल्म की जोरदार पकड़ के बाद वह दर्शकों को फिर एक सच्चाई से रुबरु कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें