फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एक अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म अटैक और आस्था गिल हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 07 Mar 2022 07:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में पांच सालों के बाद अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारे मामले पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
1 of 10
अटैक का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
धमाकेदार एक्शन थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'अटैक' 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म अटैक में जॉन के अलावा मुख्य भूमिकाओं में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं। लक्ष्य आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म अटैक पार्ट 1 एक मेगा रिलीज है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। 'अटैक' की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां आने वाले समय में युद्ध प्रौद्योगिकी  और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा लड़े जाएंगे।

Attack Part 1: पहली अप्रैल को बड़े परदे पर उतरेगा पहला देसी सुपर सोल्जर, पेन मूवीज ने दिखाई अगले मेगा प्रोजेक्ट की शानदार झलक
विज्ञापन

2 of 10
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में पांच सालों के बाद अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारे मामले पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि वह इस मामले में अब तक चुप रहीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आपको बता दें कि मलयालम अभिनेत्री ने साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप पर यौन शोषण करने के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद  जांच में कई बातें सामने आईं थी और अब एक्ट्रेस ने खुद इस पूरे मामले पर बात की है।

Actress Assault Case: दिलीप के खिलाफ मलयालम अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सम्मान वापस पाने के लिए आखिरी दम तक लड़ूंगी
विज्ञापन

3 of 10
आस्था गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली गायिका आस्था गिल एक बार फिर सुर्खियां बनी हुई हैं। अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं आस्था सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं। इसी बीच अब आस्था ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

Aastha Gill: टॉयलेट सीट पर पोज देती नजर आईं आस्था गिल, फैंस ने कहा- कम से कम टॉयलेट तो छोड़ देती
 

4 of 10
‘कौन प्रवीण ताम्बे में श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
17 साल बाद अभिनेता श्रेयस तलपडे ने फिर क्रिकेट की गेंद पकड़ी है। श्रेयस को हिंदी सिनेमा में पहली शोहरत एक दिव्यांग क्रिकेटर के किरदार में साल 2005  में फिल्म ‘इकबाल’ में मिली और अब वह अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’ में फिर एक बार अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाने जा रहे हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है, क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण ताम्बे का नाम सामने आने पर तमाम लोग यही सवाल करते हैं, लेकिन प्रवीण ताम्बे की कहानी तमाम खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की एक अनूठी कहानी है। प्रवीण ने 41 साल की उम्र में आईपीएल में अपना करियर शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से न सिर्फ अपने साथियों का बल्कि जनता का दिल भी जीत लिया।
 
Film Release: धोनी की बायोपिक बनाने वाली कंपनी ने अब चुनी प्रवीण ताम्बे की कहानी, 17 साल बाद श्रेयस के हाथों में लौटी क्रिकेट की गेंद
 
विज्ञापन

5 of 10
कंगना रणौत की फिल्म क्वीन को पूरे हुए 8 साल - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को फिल्म इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाए हैं, लेकिन 7 मार्च साल 2014 को रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' कंगना के करियर में बहुत अहमियत रखती है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 8 साल हो चुके हैं और इस मौके पर कंगना ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में निभाए अपने अन्य दमदार किरदारों को याद करते हुए अपने फिल्मी सफर के बारे में भी लिखा है।
विज्ञापन

6 of 10
ल्युपिटा न्योंगो - फोटो : Instagram @lupitanyongo
इन दिनों ब्लैक पैंथर फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस ल्युपिटा न्योंगो पाकिस्तान के कराची में हैं। ल्युपिटा न्योंगो करांची में अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने पहुंची हैं। शादी के मौका पर ल्युपिटा ने लहंगा चोली पहनकर देसी लुक अपनाया, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही थीं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस ने भी खूब सराहा है।
 
Hollywood : पाकिस्तान में बॉलीवुड के गानों पर थिरकती दिखीं ब्लैक पैंथर की यह एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया देसी लुक
विज्ञापन

7 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। एक के बाद एक फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में बच्चन पांडे का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था और इसके बाद अब तक उनकी फिल्म के दो गाने 'मार खाएगा' और लव रोमांटिक सॉन्ग 'मेरी जान-मेरी जान' रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, और अब मेकर्स ने बच्चन पांडे का तीसरा गाने सारे बोलो बेवफा भी रिलीज कर दिया है। इस गाने का टाइटल भले ही 'सारे बोलो बेवफा' हो लेकिन इस गाने का जबरदस्त म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

Saare Bolo Bewafa: 'बच्चन पांडे'  का एक और धमाकेदार गाना रिलीज, अक्षय कुमार बोले-'अब टूटे हुए दिल की गूंज सबको सुनाई देगी'

8 of 10
ITA Awards - फोटो : social media
बॉलीबुड और टीवी जगत के सितारे हर अवॉर्ड फंक्शन की रेड कार्पेट पर अपने अंदाज से जलवे बिखेरते हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित हुए आईटीए अवॉर्ड्स में भी सितारों ने खूब धमाल मचाया। साल के इस मच अवेटेड अवॉर्ड्स नाइट में टीवी और फिल्मी जगत से जुड़े लगभग सभी सितारों ने हिस्सा लिया था। 

ITA Awards 2022: रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड और टीवी सितारों का जलवा, यहां देखिए विनर्स की लिस्ट

9 of 10
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना महामारी का संकट दूर होने के दिन अब करीब ही हैं। हिंदी सिनेमा के सितारे भी बीते दो साल से एक साथ इकट्ठा होकर धमाल मचाने का मौका लगातार मिस करते रहे हैं लेकिन लगता है कि जल्द ही इन सितारों का ये मेला फिर से लगने वाला है। 20 व 21 मई को अबू धाबी में होने जा रहे आइफा अवार्ड्स के लिए इन सितारों ने धमाकेदार तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। सलमान खान की मेजबानी में होने जा रहे इन पुरस्कारों के लिए सिनेप्रेमियों में खासी बेचैनी है। वहीं, वरुण धवन ने आइफा के मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के लिए इन दिनों जबर्दस्त तैयारियां शुरू कर रखी हैं।
 
आइफा अवार्ड्स 2022: मई में लगेगा सितारों का सबसे बड़ा मेला, टिकटों की बिक्री कल से शुरू, सलमान करेंगे मेजबानी
विज्ञापन

10 of 10
परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा समय-समय पर अपने फैंस के साथ अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी उपलब्धियों को साझा करती रहती हैं। बीते रविवार को परिणीति ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पर साझा की जिस पर कमेंट करके उनकी बड़ी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनकी तारीफ की है। 
 
 Photo: परिणीति चोपड़ा की वायरल होती तस्वीर पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें