निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्म के लिए जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों विवेक कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि वह कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है। दरअसल द कश्मीर फाइल्स की टीम ने कपिल शर्मा की टीम को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने शो में लेने से मना कर दिया। विवेक ने कपिल पर आरोप लगाया कि उन्होंने कहा आपकी फिल्म में बड़े कॉमर्शियल स्टार नहीं हैं। जिसके बाद विवेक ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।