विवान भटेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘चक दे इंडिया’ से फिल्मों में शुरुआत
अभिनेता विवान भटेना ने टीवी सीरियल 'मुझे कुछ कहना' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस सीरियल के बाद विवान को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया। फिल्मों में विवान भटेना को शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से हुई। विवान भटेना कहते हैं, 'इस फिल्म में मेरी छोटी सी भूमिका थी। उस समय टीवी पर मेरी छवि कुछ अलग ही थी। लेकिन फिल्मों में मुझे शुरुआत करनी थी, इसलिए मेरे लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती है कि फिल्म में छोटी भूमिका है या फिर बड़ी भूमिका है। 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान के साथ मेरा कोई सीन नहीं था। हां, सेट पर उनसे मुलाकात होती रहती थी।