बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ लगा रहता है। किसी के प्यार के किस्से सुनाई देते हैं, तो किसी के बीच तकरार देखने को मिलती है। इस सबके बीच कुछ सितारों के ऐसे विवाद भी सामने आते हैं, जो प्यार और तकरार से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में बताने के लिए अमर उजाला ने एक खास सीरीज शुरू की, जिसकी दूसरी कड़ी में आज हम आपको बिपाशा बसु और करीना कपूर के बीच हुए विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुर्खियों में बना रहा था। तो चलिए ‘विवाद बॉलीवुड के’ में आज पेश है करीना कपूर और बिपाशा बसु से जुड़ा यह विवाद...